हाजीपुर का विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर धौंस दिखा रहा था यात्री, धनबाद के TTE की सूझबूझ से खुली पोल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 May 2026 5:43 PM
टीटीआई जॉर्ज बारला जिन्होंने फर्जी रेल अधिकारी बनकर यात्रा कर रहे यात्री को पकड़ा
Jharkhand Train News: गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में खुद को हाजीपुर मुख्यालय का सतर्कता निरीक्षक बताकर मुफ्त यात्रा कर रहे एक फर्जी रेलकर्मी को धनबाद के टीटीआई जॉर्ज बारला ने पकड़ लिया. पहचान पत्र की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद यात्री से 1336 रुपये का जुर्माना वसूला गया. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
Jharkhand Train News, धनबाद, (बेंक्टेश शर्मा की रिपोर्ट): गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में रेलकर्मी बनकर मुफ्त यात्रा करने की कोशिश कर रहे एक यात्री को ड्यूटी पर तैनात सजग रेल अधिकारी ने पकड़ लिया. धनबाद रेल मंडल के टीटीआई (TTI) जॉर्ज बारला ने टिकट जांच के दौरान न केवल इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया, बल्कि नियम विरुद्ध यात्रा करने के आरोप में यात्री से जुर्माना भी वसूला.
सर्तकता निरीक्षक बनकर जमा रहा था धौंस
जानकारी के अनुसार, टीटीआई जॉर्ज बारला गोड्डा-रांची एक्सप्रेस के बी-1 (B-1) कोच में टिकटों की जांच कर रहे थे. बर्थ संख्या 5 पर बैठे एक यात्री से जब उन्होंने टिकट मांगा, तो उसने टिकट दिखाने के बजाय अपना परिचय पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय हाजीपुर के ‘सतर्कता निरीक्षक’ (Vigilance Inspector) के रूप में दिया. उसने अपना नाम नागमणि शर्मा बताया और कहा कि वह भागलपुर से रांची जा रहा है.
Also Read: Ramgarh: कोर्ट ने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर की संपत्ति कुर्क करने का दिया आदेश
बातचीत से खुला फर्जीवाड़े का राज
यात्री की संदिग्ध गतिविधियों और बातचीत के लहजे को भांपते हुए टीटीआई को शक हुआ. उन्होंने तुरंत अपने सहकर्मियों की मदद से हाजीपुर मुख्यालय के रिकॉर्ड खंगाले, जिसमें नागमणि शर्मा नाम का कोई भी सतर्कता निरीक्षक कार्यरत नहीं पाया गया. जब टीटीआई ने सख्ती दिखाते हुए पहचान पत्र (Identity Card) मांगा, तो यात्री आनाकानी करने लगा.
आधार कार्ड से खुली पोल, वसूला 1336 रुपये जुर्माना
रेलवे पुलिस को सौंपने की चेतावनी मिलने के बाद यात्री ने अपना पहचान पत्र दिखाया. जांच में उसके आधार कार्ड पर नाम ‘नागमणि कुमार’ पाया गया, जो उसके द्वारा बताए गए नाम से अलग था. फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद यात्री ने कोच छोड़ने की कोशिश की, लेकिन टीटीआई ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उससे 1336 रुपये का जुर्माना वसूला. जुर्माना भरने के बाद उसे उसी कोच की बर्थ संख्या 19 आवंटित की गई.
Also Read: कोयले का प्रोडक्शन बढ़ा मगर नहीं बढ़ी खपत, देखें केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का स्पेशल इंटरव्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










