देवग्राम में इस्कॉन परिवार ने निकाला रथ

Updated:
विज्ञापन
रथ यात्रा की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

रथ यात्रा की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बाघमारा के देवग्राम में इस्कॉन परिवार द्वारा चौथी रथ यात्रा निकाली गई। जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजा इलाका, श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया गया।

विज्ञापन

सिजुआ. बाघमारा के देवग्राम में गुरुवार को बोकारो जिला इस्कॉन परिवार की ओर से चौथी बार रथ यात्रा निकाली गयी. इस दौरान जय जगन्नाथ के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा. भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर उन्हें रथ पर विराजमान किया गया. यात्रा देवग्राम, बैद्धनवाडीह, रामपुर, पासीटांड़, मालकेरा, कतरास समेत आसपास के कई इलाकों का भ्रमण किया.

रथ यात्रा में दर्जनों गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे. महिलाएं नाचते-झूमते चल रही थीं. समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाभोग का वितरण किया गया. यात्रा में विधायक शत्रुध्न महतो, सोनू श्रीवास्तव, जयंतो माजी, राजेश प्रभु, गणेश प्रभु, सुरेन माजी, सुकेन माजी, टुटू माजी, ब्यूटी माता, कृष्णा माता, डॉली, तनु, रेणुका, विजया, प्रदीप बाउरी, जयदेव बाउरी, टिंकू तिवारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola