Saraikela: शादी का झांसा देकर नाबालिक से संबंध बनाने के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा

Updated:
विज्ञापन
Saraikela Civil Court

सरायकेला सिविल कोर्ट

Saraikela: सरायकेला कोर्ट ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से संबंध बनाने के आरोपी को 25 साल की सजा सुनाई है. अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए कड़ी टिप्पणी भी की. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

धीरज सिंह
Saraikela: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह की अदालत ने पॉक्सो एक्ट मामले की सुनवाई करते हुए शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी सिद्धार्थ किस्कू को दोषी करार देते हुए 25 वर्ष सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. जुर्माना नहीं देने पर दोषी को 4 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. यह सजा पॉक्सो एक्ट के अंडर सेक्शन 6 के तहत सुनाई गई है. मामला सरायकेला महिला थाना का है. मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने महिला थाना में आरोपी सिद्धार्थ किस्कू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

क्या था पूरा मामला

मामला 15 दिसंबर 2024 का है. मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने 21 दिसंबर 2024 को सरायकेला महिला थाना में मामला दर्ज किया था. आवेदन में कहा गया था कि 15 दिसंबर की सुबह करीब 3 बजे सिद्धार्थ किस्कू पीड़िता को फोन कर घर से बाहर बुलाया. उसके बाद उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर दशमी पूजा देखने के लिए डुबुलडीह गांव लेकर गया. वहां आरोपी पीड़िता के साथ डांस करने लगा. कुछ देर बाद पीड़िता ने आरोपी से उसे घर छोड़ देने को कहा. आरोपी ने पीड़िता को यह कहकर कि गांव के तरफ से जाएंगे तो लोग देख लेंगे उसे दूसरे रास्ते से लेकर जाने लगा.

इस प्रकार फंसाया जाल में

4 बजे के करीब डोबोडीह के पास उसने स्कूटी रोक दी और पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद पीड़िता को गम्हरिया बस स्टैंड के पास ले जाकर छोड़ दिया. पीड़िता के घर से जब उससे संपर्क किया गया तो उसने गम्हरिया में होने की बात बताई. पीड़िता के पिता ने उसे गाड़ी पकड़कर सरायकेला आने को कहा. जिसके बाद पीड़िता अपने घर गई.

पीड़िता का मिला न्याय

चार दिन बाद 21 दिसंबर को पीड़िता ने आरोपी द्वारा किए गए सभी घटना को अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद उसके पिता ने सरायकेला महिला थाना में मामला दर्ज कराया. अब इतने दिनों बाद पीड़िता का न्याय मिला और दोषी को सजा हुई.

ये भी पढ़ें…

Success Story: NRLM योजना से आत्मनिर्भर बनी सरायकेला-खरसावां की गंगामनी महतो

सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथी ने तोड़ा घर, एक महिला हुई घायल

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola