राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस करेगी मजबूत प्रदर्शन, बोले भूपेंद्र मरावी शरू करें तैयारी

Author Pratap mishra|Edited by Bhumi Sharma
Updated:
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित झारखण्ड प्रभारी व अन्य नेता

बैठक में उपस्थित झारखण्ड प्रभारी व अन्य नेता

सरायकेला में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में भूपेंद्र मरावी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव की तैयारी पर जोर दिया.

विज्ञापन

सरायकेला जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भूपेंद्र मरावी की मौजूदगी में सरायकेला सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज बागची ने किया. बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी बेलस तिर्की, संगठन महासचिव सुनीत शर्मा, सरायकेला विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह तथा खरसावां विधानसभा प्रभारी लक्ष्मी सरदार भी उपस्थित रहे.

संगठन की मजबूती और बीएलए टू की नियुक्ति पर मंथन

बैठक में एसआईआर अभियान, बीएलए-2 की प्रखंडवार व बूथवार नियुक्ति तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

जिला से लेकर बूथ तक मजबूती समय की मांग : भूपेंद्र

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है. सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ संगठन विस्तार में जुटना होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर मजबूत प्रदर्शन करना है, साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नेतृत्व की दूसरी पंक्ति तैयार करने की दिशा में भी काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता की कांग्रेस से अपेक्षाएं बढ़ी हैं और पार्टी को उन उम्मीदों पर खरा उतरना होगा.

संगठन को बनाएं मजबूत: बेलास तिर्की

जिला प्रभारी बेलस तिर्की ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व एसआईआर को लेकर गंभीर है. संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक बीएलए-2 की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत किया जाएगा, ताकि वर्ष 2027 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर अधिक से अधिक सीटें जीत सके.

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: राज बागची

सरायकेला खरसावां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बागची ने एसआईआर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों के रूप में अधिक से अधिक कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे जिला के साथ राज्य में कांग्रेस की भूमिका और मजबूत होगी.

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में प्रदेश महासचिव अजय सिंह, प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, प्रदेश समन्वयक सुरेश धारी, सुभाष नाग, इंटक प्रदेश सचिव राणा सिंह, जिला प्रवक्ता वैद्य संजय कुमार, मोहम्मद मुर्तेज, प्रमेंद्र मिश्रा, खिरोद सरदार, मनमन सिंह, प्रकाश राजू, राजू रजक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजाराम पाड़िया, ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष जगबंधु महतो, आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज बांकिरा समेत प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Pratap Mishra

लेखक के बारे में

By Pratap Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola