निर्जला उपवास रख बहनों ने की करम डाली की पूजा, करम गीतों पर झूमीं महिलाएं

Updated:
विज्ञापन

करम डाली गाड़कर पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चांडिल में प्रकृति पूजा करम का पर्व धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रख पूजा की.

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल में मंगलवार को प्रकृति पूजा का पर्व करम धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली का प्रतीक माने जाने वाले इस पर्व को लेकर गांवों में उत्साह का माहौल रहा. महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम राजा की पूजा-अर्चना की. परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

कुंवारी कन्याओं ने तालाब से बालू लाकर जावा स्थापित किया था

करम पर्व को लेकर तीन दिन पूर्व कुंवारी कन्याओं ने नदी और तालाब से बालू लाकर जावा स्थापित किया था. इसके बाद विधि-विधान से जावा की पूजा की गई. मंगलवार को व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर करम डाली गाड़ी और करम राजा की पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान बहनों ने अपने भाइयों की सुख-समृद्धि, लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना की. ग्रामीण क्षेत्रों में करम पर्व की पारंपरिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा संपन्न की गई.

करम-धरम की कहानी सुनाई, गीतों पर किया नृत्य

पूजा-अर्चना के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को करम-धरम की पारंपरिक कहानी सुनाई गई. कहानी के माध्यम से करम पर्व के महत्व और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को समझाया गया. इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से करम गीत गाए और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. गीत-संगीत और नृत्य से पूजा स्थल का माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा. करम पर्व के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली. महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाते हुए पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखा. पूजा के बाद व्रतियों ने पर्व की रस्में पूरी कीं. चांडिल अनुमंडल के विभिन्न गांवों में करम पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola