गड्ढों में तब्दील हुआ राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग, कार्यपालक अभियंता ने एजेंसी को भेजा नोटिस

विज्ञापन

जर्जर सरयकेला-राजनगर सड़क.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजगढ-सरायकेला मुख्य मार्ग पर जानलेवा गड्ढों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ाईं. पथ निर्माण विभाग ने एजेंसी को तत्काल निरीक्षण और युद्धस्तर पर मरम्मत का आदेश दिया है.

विज्ञापन

सरायकेला : राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग की बदहाली और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों को लेकर पथ निर्माण विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. बारिश के कारण गड्ढों में जलजमाव और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने निर्माण कंपनी जीभीआर-एसइसीसी (जेभी), चेन्नई को पत्र भेजा है. विभाग ने कंपनी को अविलंब स्थल निरीक्षण कर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने का सख्त निर्देश दिया है.

विज्ञापन

जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क हुई क्षतिग्रस्त

सरायकेला जिला मुख्यालय को राजनगर से जोड़ने वाला यह मार्ग अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण है. वर्तमान में सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह उखड़ चुकी है. बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कार्यपालक अभियंता ने कंपनी को स्पष्ट किया है कि मार्ग की गंभीरता को समझते हुए बिना किसी देरी के कार्य शुरू किया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और आम जनता को राहत मिले.

सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग

सड़क की इस बदहाली को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सरायकेला-खरसावां जिला वरीय उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो ने पथ निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा था. उन्होंने विभाग को पत्र देकर गड्ढों से हो रही परेशानियों और दुर्घटना की आशंका से अवगत कराते हुए तत्काल मरम्मत की मांग उठायी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola