मांगों की अनदेखी से नाराज झारखंड आंदोलनकारी 8 अक्तूबर को देंगे धरना

Updated:
विज्ञापन

मटकोबेड़ा पंचायत भवन परिसर में बैठक करते झारखंड आंदोलनकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकारी उपेक्षा पर रोष जताया। 8 अक्टूबर को पेंशन, आवास और नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन

खरसावां : मटकोबेड़ा पंचायत भवन परिसर में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक की गयी. इसमें आंदोलनकारियों की लंबित मांगों की उपेक्षा और सरकारी उदासीनता पर गहरा आक्रोश जताया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हक और अधिकारों की मांग को लेकर आगामी 8 अक्तूबर को खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

विज्ञापन

पेंशन, आवास और नौकरियों में आरक्षण की मांग

आंदोलनकारियों ने कहा कि अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष और बलिदान देने के बावजूद सरकार उनके और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशील नहीं है. केवल आश्वासनों से काम चलाया जा रहा है. बैठक में सभी आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन, पक्का आवास, समुचित स्वास्थ्य सुविधा, बच्चों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण तथा शहीद परिवारों के आश्रितों को सीधी नौकरी देने की मांग प्रमुखता से उठी.

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

नेताओं ने कहा कि 8 अक्तूबर के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा. यदि इसके बाद भी सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. बैठक में अध्यक्ष कोकिल केसरी, सिद्धेश्वर बानरा, वीरसिंह हेम्ब्रम, कैरा जामुदा और राजेन गोडसोरा समेत कई आंदोलनकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola