गोबिंदपुर के पास अज्ञात वाहन से भिड़ी बोलेरो, चालक वाहन छोड़कर फरार
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो | Prabhat Khabar Network
राजनगर के गोबिंदपुर में बोलेरो और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर हुई. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजनगर : हाता - चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर राजनगर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव के समीप बुधवार देर रात एक बोलेरो अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना मध्यरात्रि की बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी.
आपके शहर में
आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बोलेरो खड़ी मिली, लेकिन उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए