19 पंचायत के लिए 132 मुखिया प्रत्याशियों ने परचा भरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 7:22 PM

विज्ञापन

19 पंचायत के लिए 132 मुखिया प्रत्याशियों ने परचा भरा इचाक. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले चुनाव में 19 पंचायत में 132 मुखिया पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. वहीं 530 उम्मीदवारों ने 228 वार्ड सदस्य के लिए परचा भरा. नामांकन करने वालों में पुरुषो की संख्या महिलाओं से कम […]

विज्ञापन

19 पंचायत के लिए 132 मुखिया प्रत्याशियों ने परचा भरा इचाक. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले चुनाव में 19 पंचायत में 132 मुखिया पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. वहीं 530 उम्मीदवारों ने 228 वार्ड सदस्य के लिए परचा भरा. नामांकन करने वालों में पुरुषो की संख्या महिलाओं से कम है. मुखिया पद के लिए 132 में 59 पुरुष और 73 महिला शामिल हैं. वहीं वार्ड सदस्य के लिए 530 में 244 पुरुष और 286 महिलाओं ने नामांकन कराया.मुखिया पद के लिए सबसे अधिक कारीमाटी पंचायत में 18 प्रत्याशियों ने परचा भरा. सबसे कम देवकुली और बरकाकलां में तीन-तीन उम्मीदवारों ने परचा भरा. इसके अलावा नावाडीह पंचायत में छह, डुमरौन सात, गोबरबंदा 10, बोंगा पांच, बरियठ 11, हदारी चार, परासी छह, पुराना इचाक आठ, कुरहा पांच, अलौंजाखुर्द चार, करियातपुर नौ, मंगुरा नौ, डाढ़ा सात, डाडीघाघर आठ, दरिया पांच एवं बरकाखुर्द में चार उम्मीदवारों परचा दाखिल किया. कई पंचायतों में पिता-पुत्र, पति-पत्नी तथा सास-बहु ने नामांकन कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola