आम उत्सव में सजी मियाजाकी से अल्फांसो तक की किस्में
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 12 Jun 2026 9:48 PM
उत्कृष्ट आम उत्पादक किसान सम्मानित, रविवार तक चलेगा मेला
हजारीबाग. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग (मनरेगा) एवं जेएसएलपीएस की ओर से शुक्रवार को झील परिसर स्थित एम्फीथिएटर में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया. मेला का उदघाटन उप विकास आयुक्त रिया सिंह एवं महापौर अरविंद राणा ने संयुक्त रूप से किया. मेला में जिले के विभिन्न प्रखंडों के आम उत्पादक किसानों और स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाकर विभिन्न किस्म के आम एवं आम से बने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया. मियांजाकी, आम्रपाली, स्वर्णरेखा, मालदा, अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा समेत कई प्रजातियों के आम आकर्षण का केंद्र रहे. आम का अचार, मुरब्बा, जेली, चटनी, लड्डू और आमचूर की भी बिक्री की गयी.
आम उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने का प्रयास : डीसी
उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि मेले का उद्देश्य किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाना है. ऐसे आयोजन उत्पादकों और व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित करने में सहायक होंगे. डीडीसी ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाये गये बगानों से अब उत्पादन मिलने लगा है. कार्यक्रम में उत्कृष्ट आम उत्पादक किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मेला रविवार तक जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










