हजारीबाग में प्रतिबंधित मांस से लदा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार, तस्कर फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2018 2:57 PM
चौपारण : झारखंड में कई लोगों की जान लेने वाला प्रतिबंधित मांस का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड में प्रतिबंधित मांस लदा एक ट्रक जब्त हुआ है. ट्रक के चालक और खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मांस की तस्करी करने का आरोपी फरार […]
चौपारण : झारखंड में कई लोगों की जान लेने वाला प्रतिबंधित मांस का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड में प्रतिबंधित मांस लदा एक ट्रक जब्त हुआ है. ट्रक के चालक और खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मांस की तस्करी करने का आरोपी फरार हो गया.
बताया जाता है कि प्रखंड के जीटी पर गश्ती के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात प्रतिबंधित मांस से लदेइस ट्रक को जब्त किया. ट्रक (BR02 W4144) से पुलिस को प्लास्टिक के 60 बैग में पैक करीब सात टन प्रतिबंधित मांस मिला. पुलिस ने डोभी (गया) के रहने वाले ट्रक चालक सोनू आलम और चतरा के रहने वाले खलासी मो आसिफ रजा को गिरफ्तार कर लिया.
चालक सोनू आलम ने बताया कि मांस की तस्करी करने वाला छोटू खान बोलेरो से ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहा था. वह अजमलपुर का रहने वाला है. ट्रक के आगे-आगे वह अन्य तस्करों के साथ लोकेशन दे रहा था.
चालक ने बताया कि मांस को डोभी में ट्रक पर लादा गया. इस मांस की खेप को बंगाल भेजनाथा. जैसे ही छोटू की नजर पुलिस पर पड़ी, वह अपने साथियों के साथ बोलेरो से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










