भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन
Ranchi Police

पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीजी

Ranchi Police: रांची में आयोजित हाईलेवल बैठक में एडीजी (मुख्यालय)-सह-आईजी ने ड्रग्स तस्करों, भू-माफियाओं और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. बेहतरीन क्राइम कंट्रोल के लिए रांची एसएसपी और सिटी एसपी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. युवाओं को नशे से बचाने के लिए 10 से 25 जून 2026 तक स्कूल-कॉलेजों में महा-अभियान चलाया जाएगा.

विज्ञापन

Ranchi Police, रांची: राजधानी रांची में सोमवार को पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक सह-पुलिस महानिरीक्षक (रांची प्रमंडल) की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान को लेकर एक बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस उच्चस्तरीय बैठक में रांची के एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित जिले के तमाम डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे.

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

बैठक में एडीजी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नए संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही, जिले में सक्रिय पीसीआर, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग की गश्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व असरदार बनाने तथा त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया (Quick Response) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

Also Read: JMM की बड़ी तैयारी: SIR और जनगणना पर आज से जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगी पार्टी

ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामलों की समीक्षा करते हुए एडीजी ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ प्रभावी छापामारी का आदेश दिया. विशेष रूप से स्कूल-कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सतत निगरानी रखने को कहा गया. युवाओं को नशे से बचाने के लिए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में 10 जून 2026 से 25 जून 2026 तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया.

पेंडिंग केसों का जल्द होगा निपटारा

बैठक में पेंडिंग केसों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी कड़े आदेश जारी किए गए. साथ ही SC/ST मामले में अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े कांडों में समयबद्ध कार्रवाई और पीड़ितों को विधिसम्मत सहायता देने पर बल दिया गया.

  • लापता बच्चों (Missing Children) की बरामदगी के लिए मानक कार्यप्रणाली (SOP) के तहत समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए.
  • रंगदारी, आपराधिक गिरोहों और भू-माफियाओं के आर्थिक व आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया.
  • आने वाले पर्व-त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

बेहतर काम करने वाले पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

समीक्षा बैठक के अंत में अपराध नियंत्रण, बेहतर अनुसंधान और संगठित अपराधियों के खिलाफ शानदार कार्रवाई के लिए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और नगर पुलिस अधीक्षक यानी सिटी एसपी को एडीजी महोदय द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उन पुलिस अनुसंधानकर्ताओं (Investigating Officers) को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने महत्वपूर्ण केसों का सफल खुलासा करते हुए समय पर चार्जशीट दाखिल की. अंतिम में एडीजी ने सभी अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह और पेशेवर दृष्टिकोण अपनाकर काम करने की हिदायत दी.

Also Read: रांची में 14 जून को स्वर्णकार समाज का भव्य सम्मान समारोह, कारीगरों को सशक्त बनाने पर जोर

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola