बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में सोमवार (1 जून) को तापमान सामान्य से कम रहा. वहीं जून के पहले दिन उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और मेघगर्जन के साथ आंधी आयी. जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है. पंजाब में 5 जून, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 2 से 5 जून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 और 5 जून, पश्चिमी राजस्थान में 3 और 4 जून जबकि पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.

उत्तराखंड में 2 से 6 जून तक जबकि जम्मू-कश्मीर में 6 जून को मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

पश्चिम भारत का मौसम कैसा रहेगा

पश्चिम भारत के कई इलाकों में अगले सप्ताह मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. कोंकण और गोवा में 2 से 7 जून तक, मध्य महाराष्ट्र में 2 से 5 जून तक, मराठवाड़ा में 2 और 3 जून को, सौराष्ट्र और कच्छ में 2 से 4 जून तक जबकि गुजरात क्षेत्र में 2 और 4 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2 से 5 जून के दौरान मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Monsoon: अगले 48 से 72 घंटे में मानसून दे सकता है दस्तक, IMD का आया नया अपडेट

राजस्थान में आंधी और बारिश की आशंका

राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक,  सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में लगातार आंधी-बारिश की गतिविधियां हो रही हैं. विभाग ने पांच जून तक कई जिलों में आंधी और बारिश की आशंका को लेकर ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है.

Delhi weather

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 2 से 4 जून के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा शाम और रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. साथ ही गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola