दिल्ली का मौसम: दक्षिण-पूर्व दिल्ली सहित इन इलाकों में आज होगी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
दिल्ली के पंडित पंत मार्ग की विजुअल (PC : PTI)
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में आज मध्यम बारिश और बिजली के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. 5 से 10 सितंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश और बिजली के साथ आंधी-तूफान की बहुत संभावना है.
मध्य दिल्ली सहित इन इलाकों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार, मध्य दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश/बिजली के साथ हल्की आंधी-तूफान (हवा की गति 30-40 किमी/घंटा) की बहुत संभावना है.

5 से 10 सितंबर तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
- 5 सितंबर : आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. साथ ही गरज और बिजली चमकने की संभावना है. दोपहर से शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और चमक का एक और दौर हो सकता है.
- 6 सितंबर : आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही बारिश होने की भी संभावना है.
- 7 सितंबर : आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
- 8 सितंबर : आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
- 9 सितंबर : आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
- 10 सितंबर : आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ से भारी तबाही: अब तक 1344 लोगों की मौत, 5053 लापता; 32963 लोग प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए