स्कूटी सवार की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार

Updated:
विज्ञापन
स्कूटी सवार की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार

दीपूगढ़ा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हुई वारदात

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिन दहाड़े चेन छिनतई की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच, छापामारी का हवाला देकर लकीर पीटती रहती है. ऐसी ही घटना सोमवार को दीपूगढ़ा हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के समीप खंडेलवाल भवन के पास हुई. मोटरसाइकिल सवार अपराधी स्कूटी से घर लौट रहे एक व्यक्ति से चेन छिनतई कर फरार हो गये. इस संबंध में को-ऑपरेटिव काॅलोनी गोलंबर चौक निवासी भुक्तभोगी अशोक शाह ने कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. इसके अनुसार सोमवार की सुबह करीब 9.20 बजे वह जूस पीकर स्कूटी से घर लौट रहे था. इसी क्रम में पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अपराधी तेज गति से आये व अशोक शाह के गले से चेन खींचकर फरार हो गये. भुक्तभोगी के अनुसार सोने की चेन 20 ग्राम की थी. मोटरसाइकिल चला रहा अपराधी हेलमेट पहने हुए था. जबकि पीछे बैठा अपराधी लाल रंग का टी-शर्ट पहने हुए था. घटना की सूचना मिलते ही कोर्रा पुलिस ने कई ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है. अपराधियों का सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे जुटी है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola