समाज कल्याण पदाघिकारी ने बरकट्ठा में आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, मौके पर मौजूद रही कई सेविकाएं

फोटो कैप्शन 1 बरकट्ठा 1 में - बैठक में उपस्थित समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा व अन्य. | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने बरकट्ठा के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बरकट्ठा: हजारीबाग जिला समाज कल्याण पदाघिकारी शिप्रा सिन्हा ने बरकट्ठा के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. शनिवार को उन्होंने बरकट्ठा परियोजना अन्तर्गत हरिजन टोला ऑगनबाड़ी केंद्र अलपिटो, सलैया अडवार आंगनबाड़ी केंद्र समेत सलैया पंचायत के अन्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति और बच्चों को दी जाने वाली पोषाहार संबंधी जानकारी लेते हुए आवाश्यक दिशा निर्देश दिया.
निरीक्षण के पश्चात शिप्रा सिन्हा ने बाल विकास परियोज़ना कार्यालय बरकट्ठा में अधिकारी एवं सेविकाओं के साथ बैठक की. जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे में चर्चा हुई. बताया कि पोषण ट्रैकर योजना का उद्देश्य देश में कुपोषण को दूर करने, बच्चों की वृद्धि पर नजर रखने और आंगनवाड़ी केंद्रों के कामकाज में पारदर्शिता लाना है.
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मजदूरी के नुकसान की आंशिक भरपाई के लिए वित्तीय सहायता देना, ताकि वे उचित आराम और पोषण प्राप्त कर सकें.
मौके पर चलकुशा बीडीओ सह बरकट्ठा सीडीपीओ अमृता सिंह, महिला पर्यवेक्षिका कुमारी संयुक्ता, रंजीता कुमारी, संध्या देवी, लेखापाल रमेश कुमार, अनुसेवक राजेंद्र प्रसाद, कम्प्यूटर आपरेटर गुड़िया कुमारी समेत विभिन्न केंद्रों की सेविका उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










