MP कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 2784 पदों पर होगी भर्तियां

एग्जाम में बैठे स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
MPESB Krashi Vistar Adhikari Exam 2026: मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. इस वैकेंसी के माध्यम से 2784 पदों पर भर्तियां होंगी.
MPESB Krashi Vistar Adhikari Exam 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर दी है. बोर्ड ने Group-2 Sub Group-1 के तहत कृषि विस्तार अधिकारी (Krashi Vistar Adhikari) भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2784 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं.
2784 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं. सामान्य वर्ग के लिए 1126 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 776 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 444 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 316 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 122 पद आरक्षित किए गए हैं. कुल मिलाकर 2784 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
कब होगी परीक्षा?
MPESB की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2026 तय की गई थी. उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका 22 जुलाई 2026 तक दिया गया था.
- MPESB की आधिकारिक वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर जाएं.
- संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- अपना Enrollment Number, Registration Number या Date of Birth दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें.
MPESB Krashi Vistan Adhikari Exam 2026 Check Here
कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी. यह परीक्षा उम्मीदवारों के विषय ज्ञान, सामान्य जानकारी और संबंधित योग्यता का आकलन करेगी. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी शैक्षणिक योग्यता, पहचान और अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच होगी.
ये भी पढ़ें: ट्रांसलेशन करना जानते हैं? ये 5 सरकारी नौकरियां बना सकती हैं शानदार करियर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










