IAS अधिकारियों ने युवाओं को बताए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के मूलमंत्र, मौके पर मौजूद रहें कई अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

जिला पुस्तकालय में मोटिवेशनल टॉक कार्यक्रम में उपायुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में जिला प्रशासन ने छात्रों के लिए प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया, जहां आईएएस अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।

विज्ञापन

हजारीबाग: जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया. इसमें उपायुक्त हेमंत सती, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, आईएएस अधिकारी पूर्वा अग्रवाल तथा भारतीय वन सेवा के अधिकारी मौन प्रकाश ने सैकड़ों अभ्यर्थियों को सफलता के मूलमंत्र बताये.

विज्ञापन

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल लंबे समय तक पढ़ने से नहीं, बल्कि सही रणनीति, अनुशासन, नियमित अभ्यास और आत्ममूल्यांकन से मिलती है. उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने समय प्रबंधन, उत्तर लेखन, मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के विश्लेषण को सफलता की कुंजी बताया.जिला प्रशासन ने बताया कि 15 अगस्त से जिला पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह सुलभ होगा.

यहां आधुनिक भवन, बेहतर बैठने की व्यवस्था, पेयजल और वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola