सांसद खेल महोत्सव नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में रामदेव खारिका की टीम बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम ट्राफी के साथ  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दारू फुटबॉल टूर्नामेंट में आरके क्लब रामदेव खरिका ने जीता खिताब. रोमांचक फाइनल मैच का पूरा रिपोर्ट देखें, विजेता टीम और पुरस्कारों की जानकारी.

विज्ञापन

दारू. दारू प्रखंड के रामदेव खरिका मैदान में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब आरके क्लब रामदेव खारिका की टीम ने जीत लिया. फाइनल मैच रविवार को आरके क्लब रामदेव खरिका बनाम इचाक छावनी टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के रोमांचक खेल में रामदेव खरिका टीम के सुधीर कुमार ने एक गोल कर टीम को चैंपियन बनाया. रामदेव खारिका टीम के कप्तान मिथलेश कुमार और छावनी टीम के कप्तान अनूप राम के नेतृत्व में मैच खेला गया.

विज्ञापन

टूर्नामेंट में दारू और टाटीझरिया प्रखंड के 80 टीमों ने भाग लिया. आयोजक की ओर से विजेता टीम को 25000 और उपविजेता टीम को 15000 रुपये नकद प्रोत्साहन राशि देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया. इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह और दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया.

टूर्नामेंट में रामदेव खरिका के बिटू कुमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, इचाक छावनी के सागर कुमार को गोल्डन बूट और बेस्ट गोलकीपर आरके क्लब के बिपिन कुमार को दिया गया. मौके पर दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बलदेव बाबू, कृष्णा मेहता, अजय साहू, दामोदर प्रसाद, सोनी देवी, केदार नारायण, जगन्नाथ प्रसाद, उमेश प्रसाद, युगल प्रसाद, संदीप प्रसाद, गिरधारी प्रसाद, रामनारायण कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा, किशुन प्रसाद, चंदन सिंह् सहित कई लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola