हजारीबाग: थैले के अंदर रखा था जेवर का बैग, काटकर तीन लाख के गहने चोरी
भोक्तभोगी महिला के साथ रिश्तेदार | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में ₹3 लाख के गहने चोरी हो गए. महिला गुरु गोविंद सिंह रोड से पैदल जा रही थी जब चोरों ने थैला काटकर बैग चुरा लिया.
हजारीबाग. सदर थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह रोड पर मंगलवार को तीन लाख रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी. भुक्तभोगी दीपू गढ़ा निवासी रिंकू कुमारी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
भुक्तभोगी का कहना है कि वे जेवर दुकान से एक चैन और दो पेंडेंट लेकर गुरु गोविंद सिंह रोड होते हुए पैदल दीपू गढ़ा जा रहे थे. इस दौरान एक बड़े थैले के अंदर जेवर का बैग रखा हुआ था. चोर थैले को काट कर अंदर से जेवर का बैग निकाल लिया और फरार हो गया.
जब वह टोटो में बैठने के लिए कांग्रेस ऑफिस रोड के पास बने टैक्सी स्टैंड पहुंची, तो उन्हें महसूस हुआ कि थैला हल्का हो गया है. उन्होंने थैले की जांच की, तो पता चला कि थैला फटा हुआ है और जेवर का बैग गायब है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए