इचाक: आमने-सामने दो बाइक टकरायीं, चार युवक घायल, एक रांची रेफर

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इचाक में मनाई चौक के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

इचाक. थाना क्षेत्र के मनाई चौक के पास दो बाइक सवार के बीच हुई टक्कर मे चार युवक घायल हो गए. जिसमे दो की स्थिति गंभीर है. घायल सोनू कुमार मेहता (उम्र करीब 21 वर्ष,पिता उमेश प्रसाद मेहता) ग्राम बरकाकला की स्थिति गंभीर होने के कारण रिम्स रांची रेफर कर दिया है.

विज्ञापन

जबकि दूसरा युवक ऋषि राज बरका खुर्द गांव का रहने वाला है.बताया जा रहा कि सोनू कुमार मेहता अपने बाइक से एक अन्य दोस्त के साथ बरका कला गांव आ रहा था. जबकि बरका खुर्द के ऋषि राज अपने बाइक से एक दोस्त के साथ इचाक बाजार से बरका खुर्द जा रहा था इसी दौरान मनाई चौक के पास दोनों बाइक सवार के बीच टक्कर हो गई.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया. सूचना पाकर इचाक पुलिस पहुंची एवं एक बाइक को जब्त कर थाना ले गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola