केरेडारी: सांसद खेल महोत्सव में इतिज-कंडाबेर की टीम विजेता
Updated:
विज्ञापन
विजेता टीम इतिज कंडाबेर की टीम | Prabhat Khabar Network
केरेडारी के कोदवे में सांसद खेल महोत्सव का फाइनल मैच इतिज-कंडाबेर टीम ने जीता. सांसद मनीष जायसवाल ने विजेता टीम को 25000 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया.
विज्ञापन
केरेडारी. केरेडारी के कोदवे में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का फाइनल खेला गया. फाइनल मैच में इतिज-कंडाबेर की टीम कोदवे को हरा कर विजेता बनी. मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल थे.
विज्ञापन
सांसद ने विजेता टीम को 25000 रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 15000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की. आयोजक मंडल के अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी के नेतृत्व में मैच हुआ.
मैच को सफल बनाने में अध्यक्ष बहादुर राम और सचिव केशो मोरिया सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. सांसद ने कहा कि युवा खेल कूद से जुड़ कर अपने भविष्य को बेहतर दिशा दें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन