मैसूर से पीएम मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- 'नेशन फर्स्ट' की भावना से बनाएं विकसित भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( स्रोत - पीटीआई)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देगा और समान शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देगा.
मैसूर (कर्नाटक) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन में मैसूर का विशेष स्थान रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हर देश ताकत उस देश युवाओं से होती है, मैं देश के युवाओं से अपील करता हूं कि वह नेशन फर्स्ट की भावना से भारत को विकसित बनाने में सहयोग करें.उन्होंने बताया कि करीब 130 वर्ष पहले युवा संन्यासी के रूप में स्वामी विवेकानंद मैसूर आए थे और तत्कालीन महाराजा ने उनका सहयोग किया था. अमेरिका से लिखे अपने पत्र में भी स्वामी विवेकानंद ने महाराजा के समर्थन का उल्लेख किया था.
शिक्षा में समान अवसर पर सरकार का जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद शिक्षा के साथ-साथ समानता को भी राष्ट्र निर्माण की बुनियाद मानते थे. उन्होंने कहा कि आज सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि भाषा के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो. अब मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई भी मातृभाषा में उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे युवाओं को समान अवसर मिल रहे हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा स्वामी विवेकानंद कहते थे, "जीव सेवा ही शिव सेवा है" और उन्होंने इसके लिए युवाओं संगठित करके समाज की कुप्रथाओं में परिवर्तन किए.
विवेक स्मारक युवाओं को देगा राष्ट्र सेवा की प्रेरणा
पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि विवेक स्मारक आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगा. उन्होंने कहा कि यहां ऐसे युवाओं का निर्माण होना चाहिए, जो समाज, राष्ट्र और गरीबों के हित को अपनी निजी खुशियों से ऊपर रखें. उन्होंने युवाओं से 'नेशन फर्स्ट' को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाने का आह्वान किया.
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए शिक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि भारत में अब करीब 1.40 लाख एमबीबीएस सीटें हैं और 823 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) 21वीं सदी के भारत के लिए सक्षम और आत्मविश्वासी युवा तैयार कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने श्री रामकृष्ण आश्रम की दो कन्नड़ पुस्तकों का भी लोकार्पण किया.
डीके शिवकुमार ने दिया सहयोग का संदेश
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कार्यक्रम में कहा कि पूरा कर्नाटक प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है और राज्य मिलकर देश के विकास में योगदान देना चाहता है. उन्होंने कहा कि "भारत की प्रगति में कर्नाटक की बड़ी भूमिका है और हम सभी मिलकर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे." उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी का संदेश देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
ये भी पढ़ें: पुणे के एक कार्यक्रम में NSA अजीत डोभाल बोले-आजादी का मतलब मनमानी करना नहीं होता
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर वार- अमेरिका के दबाव में E20 नीति लागू की गई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










