पुणे के एक कार्यक्रम में NSA अजीत डोभाल बोले-आजादी का मतलब मनमानी करना नहीं होता

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ( स्रोत- एएनआई )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NSA अजीत डोभाल ने लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार स्वीकार करते हुए युवाओं को आजादी के सही अर्थ और जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का मतलब मनमानी करना नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाना है.

विज्ञापन

पुणे में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को साल 2026 का 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया. सम्मान ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को समझने की आवश्यकता है कि आजादी का मतलब मनमानी करना नहीं होता, उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण के योगदान को गहराई से समझने की जरूरत है. डोभाल ने कहा कि तिलक का जीवन केवल स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण और कर्तव्य का संदेश भी है.

विज्ञापन
अजीत डोभाल ने कहा कि आज के कई युवा यह मान लेते हैं कि भारत हमेशा से ऐसा ही स्वतंत्र और मजबूत देश था. उन्होंने कहा कि कुछ लोग आजादी को अपनी इच्छा के अनुसार कुछ भी करने की छूट समझते हैं, जबकि वास्तविक आजादी जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने का नाम है. उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता के सही अर्थ को समझने और देशहित को सर्वोपरि रखने की अपील की.

कठिन दौर में तिलक बने थे संघर्ष की आवाज

NSA डोभाल ने कहा कि लोकमान्य तिलक के व्यक्तित्व को समझने के लिए उस समय की परिस्थितियों को जानना जरूरी है. वह दौर अंग्रेजी शासन, भय, दमन और अत्याचार से भरा हुआ था. ऐसे समय में जब बहुत कम लोग अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने का साहस करते थे, तब तिलक ने नेतृत्व संभाला और स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि तिलक उन महान नेताओं में थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील

NSA अजीत डोभाल ने कहा कि भारत के युवाओं को लोकमान्य तिलक के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि नई पीढ़ी आजादी के पीछे के संघर्ष, बलिदान और जिम्मेदारियों को समझेगी, तभी भारत का भविष्य और अधिक मजबूत और सुरक्षित बन सकेगा.

यह भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर वार- अमेरिका के दबाव में E20 नीति लागू की गई



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola