इनर व्हील क्लब ने मनाया सावन मिलन, मिसेज सावन बनीं शिवाल

Updated:
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब के सदस्य सावन महोत्सव में | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में इनर व्हील क्लब द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में शिवाल को मिसेज सावन चुना गया।

विज्ञापन

हजारीबाग: इनर व्हील क्लब ऑफ हजारीबाग की मासिक बैठक एवं सावन मिलन समारोह होटल चिल्ली वनीला में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने सावन पर्व का आनंद लिया. इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सावन विशेष प्रतियोगिता में शिवाल को मिसेज सावन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया. समारोह में सदस्याओं ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया.कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन विद्या जायसवाल, भारती सहाय और डॉ. पूनम प्रसाद ने किया.

इस अवसर पर पीडीसी पूनम प्रकाश द्वारा मीना शेखर को मातृत्व किट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. मीना शेखर ने तैयार किट का प्रदर्शन किया, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola