दारू के सरस्वती उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन, मनोज चुने गए अध्यक्ष

सरस्वती उच्च विद्यालय दारू में विद्यालय विकास प्रबंध समिति का पुनर्गठन हुआ, जिसमें मनोज राम अध्यक्ष और गुंजा साहा उपाध्यक्ष चुनी गईं।
दारू: प्रखंड के सरस्वती उच्च विद्यालय दारू में विद्यालय विकास प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता दारू मुखिया सुनील कुमार ने की. चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक तनवीरुल इस्लाम के नेतृत्व में की गयी .
इसमें अध्यक्ष मनोज राम, उपाध्यक्ष गुंजा साहा, सदस्य पिंकी देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, सूररजमुनी हेम्ब्रम, नूर ऐसा खातून, प्रकाश कुमार दास, संतोष कुमार सिंह, सुरेश कुमार दास, राजेश ठाकुर चुने गये. बैठक में करीब 60 अभिभावक शामिल हुए. मौके पर प्रधानाचार्य पारितोष झा, कामेश्वर सिंह रंजू सिंह, राजेश कुमार राय, जितेंद्र कुमार पांडे, बासुदेव कुमार मंडल, मनीषा कुमारी, दीपेंद्र कुमार दास समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










