हजारीबाग में लगाया गया रोजगार मेला, उमड़ी युवाओं की भीड़

हजारीबाग के आइसेक्ट विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं का चयन किया। जानें पूरी खबर और रोजगार के अवसर।
हजारीबाग: आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के मटवारी स्थित परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेला का शुभारंभ भोपाल से आये आइसेक्ट के राष्ट्रीय प्लेसमेंट हेड उद्दीपन चटर्जी, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ एसआर रथ ने संयुक्त रूप से किया.
नेशनल प्लेसमेंट हेड उद्दीपन चटर्जी ने कहा कि ऐसे रोजगार मेला युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने का सशक्त माध्यम है. स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. रोजगार मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया. वित्त, बैंकिंग, बीमा, कृषि, शिक्षा, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया.
मेले में आइसेक्ट इंडिया, आदित्य बिड़ला कैपिटल हेल्थ इंश्योरेंस, अन्नपूर्णा फाइनांस, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, देहात, टीमलीज़, उत्कर्ष स्मॉल फाइनांस बैंक, सुब्रोस, अफोरसर्व, वीएन एसहेल्थ केयर, पुणे, जनकल्याण समिति, दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केन्द्र, टफकॉन एक्सटी, व्हाट्स टूल बिजनेस, हिडन लैंप, लिनोवो सहित अनेक कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि आइसेक्ट विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य बनाने पर भी विशेष बल देता है. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से जुड़ने और अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










