कटकमसांडी में जीपीडीपी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजना बनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटकमसांडी प्रखंड में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ, जिसमें विकास योजनाओं पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

कटकमसांंडी: कटकमसांंडी प्रखंड मुख्यालय में ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ. इस कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ पूजा कुमारी ने किया. उन्होंने योजनाओं में गांव की भागीदारी और स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास योजना तैयार करने पर जोर दिया. उन्होंने यह प्रशिक्षण ग्रामीण विकास को नई दिशा देगा.

विज्ञापन

बीडीओ पूजा कुमारी ने कहा कि जीपीडीपी ग्राम पंचायतों के समग्र विकास की आधारशिला है. उन्होंने योजनाओं के निर्माण में ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन ही ग्रामीण विकास को नई दिशा देगा.

प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का उपयोग कर प्रत्येक पंचायत के लिए जनभागीदारी आधारित एवं समावेशी विकास योजना तैयार करने का आह्वान किया. प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर तापेश्वर कुमार ने जीपीडीपी तैयार करने की प्रक्रिया, ग्राम सभा की भूमिका, विभिन्न विभागों के अभिशारण, स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजनाओं के निर्माण एवं अपलोड की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.

इस दौरान तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया. दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, जीपीएफटी के सदस्य और विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola