अर्पिता दास और कृतिका आनंद को बिहार सरकार की सक्षम छात्रवृत्ति, खेल प्रशिक्षण के लिए मिलेगी 5 लाख रुपये की सहायता

Updated:
विज्ञापन

वुशू संघ की खिलाड़ी अर्पिता दास और कृतिका आनंद का चयन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर की वुशू खिलाड़ी अर्पिता दास और कृतिका आनंद का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की सक्षम छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है. उन्हें खेल प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए 5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर वुशू संघ की खिलाड़ी अर्पिता दास और कृतिका आनंद का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की सक्षम छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है. संघ के महासचिव राजेश कुमार साह ने बताया कि इस योजना के तहत दोनों खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके खेल प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए मिलेगी सहायता

सक्षम छात्रवृत्ति योजना के तहत खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल किट, प्रशिक्षण उपकरण, पौष्टिक आहार, टूर्नामेंट पंजीकरण शुल्क और यात्रा व्यय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है.

कार्मेल स्कूल से शुरू हुआ खेल सफर

अर्पिता दास और कृतिका आनंद दोनों कार्मेल स्कूल की पूर्व छात्राएं हैं. उन्होंने अपने खेल जीवन की शुरुआत स्कूल से की और बाद में बेहतर प्रशिक्षण के लिए मारवाड़ी व्यायामशाला में भागलपुर वुशू संघ के साथ अभ्यास शुरू किया. वर्तमान में अर्पिता दास मणिपुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रही हैं.

अर्पिता के नाम कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां

अर्पिता दास ने वर्ष 2021 से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया. अब तक वह 9 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीत चुकी हैं. इसके अलावा खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. वर्ष 2024 में उन्होंने ब्रुनेई दारुस्सलाम में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

कृतिका आनंद ने भी किया शानदार प्रदर्शन

कृतिका आनंद ने भी वर्ष 2021 से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया. अब तक वह 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीत चुकी हैं. खेलो इंडिया जोनल प्रतियोगिता में भी उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया है.

खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं

Bhagalpur News: दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कार्मेल स्कूल की प्राचार्या सिस्टर आशा, मैनेजर सिस्टर सुजाता, उपप्राचार्या सिस्टर जैकलीन, कोऑर्डिनेटर सिस्टर प्रीस्का सहित भागलपुर वुशू संघ के संरक्षक, पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन