चौपारण में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, गांधी हाउस बना विजेता

Updated:
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गांधी हाउस बना विजेता

चौपारण के सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की।

विज्ञापन

चौपारण: सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में बालिका वर्ग की इंटर-हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडेय ने टॉस कर किया. प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया.

सेमीफाइनल मुकाबले में गांधी हाउस ने टैगोर हाउस को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. सुभाष हाउस की छात्राओं ने जेपी हाउस को हराकर फाइनल में स्थान बनाया. फाइनल मुकाबला गांधी हाउस और सुभाष हाउस के बीच खेला गया. संघर्ष के बाद गांधी हाउस ने 12-8 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया.

गांधी हाउस की ओर से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए मैरी कुमारी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया. टीम की सफलता में रोशी कुमारी, डॉली कुमारी, मैरी कुमारी, स्नेहा कुमारी, आरोशी कुमारी, अंचल कुमारी, वैष्णवी कुमारी, नव्या कुमारी, दिव्या कुमारी, रूपा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी तथा साक्षी कुमारी का प्रदर्शन सराहनीय रहा.

खेल का प्रसारण राजेश रंजन, आशुतोष कुमार व अमृता मैसी ने किया. प्राचार्या रीना पांडेय ने कहा विद्यालय के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. खेल के क्षेत्र में छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola