चुटूपालू घाटी में टला हादसा, ब्रेक फेल ट्रेलर सुरक्षित रुका

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: 31 आर-11 चुटूपालू घाटी की एस्केप लेन में रूका ब्रेक फेल ट्रेलर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने के बाद ट्रेलर को एस्केप लेन की मदद से सुरक्षित रोका गया। चालक की सूझबूझ से एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन

रामगढ़: चुटूपालू घाटी में शुक्रवार को एस्केप लेन में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा टल गया. रांची से राजस्थान जा रहे ट्रेलर का घाटी में ब्रेक फेल हो गया. चालक अली हुसैन ने चालाकी दिखाते हुए ट्रेलर को एस्केप लेन की ओर मोड़ दिया, जहां ट्रेलर अंतिम छोर तक पहुंचकर सुरक्षित रुक गया.

विज्ञापन

इससे चालक सहित अन्य लोग सुरक्षित बच गये. जानकारी के अनुसार, ट्रेलर अनियंत्रित हो चुका था, लेकिन एस्केप लेन में प्रवेश करते ही उसकी गति नियंत्रित हो गयी. इस घटना के बाद एक बार फिर एस्केप लेन की उपयोगिता साबित हुई है. बताया गया कि एस्केप लेन बनने के बाद यह दूसरा मौका है, जब ब्रेक फेल वाहन को सुरक्षित रोककर बड़े हादसे को टाला गया है.

इससे घाटी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. एनएचएआइ कर्मियों के अनुसार फिलहाल एस्केप लेन ट्रायल फेज में है. जिला प्रशासन के सहयोग से भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाने की योजना है, ताकि चुटूपालू घाटी में सड़क दुर्घटनाओं पर और प्रभावी ढंग से नियंत्रण किया जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola