रामगढ़: 4 साल से अधूरी है सोसोकला-पतरातू सड़क, आक्रोशित महिलाओं ने विधायक ममता देवी को सौंपा ज्ञापन
विधायक ममता देवी को ज्ञापन सौंपती ग्रामीण महिलाएं. | Prabhat Khabar Network
गोला प्रखंड की सैकड़ों महिलाओं ने सोसोकला-पतरातू सड़क की बदहाली को लेकर विधायक ममता देवी से मुलाकात की. पिछले चार वर्षों से अधूरी सड़क से किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है.
गोला से राजकुमार की रिपोर्ट
गोला (रामगढ़). गोला प्रखंड के पतरातू गांव की सैकड़ों महिलाएं रविवार को विधायक ममता देवी से मिलीं. महिलाओं ने सोसोकला-पतरातू सड़क की बदहाली को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए अधूरा निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार वर्षों से सोसोकला-पतरातू सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है. सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है.
किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान
ग्रामीणों के अनुसार, यह क्षेत्र कृषि प्रधान है. यहां बड़ी संख्या में किसान हरी सब्जियों का उत्पादन करते हैं और रोजाना उन्हें बाजार में बेचने जाते हैं. सड़क खराब होने के कारण किसान समय पर बाजार नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे उनकी सब्जियों को उचित कीमत मिलने में परेशानी होती है.
ये भी पढ़ें: उरीमारी: शिशु विद्या मंदिर में PTM, बच्चों को मोबाइल से दूर रखने पर जोर, अभिभावकों से सहयोग की अपील
बरसात में बढ़ जाती है परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में पतरातू गांव के पास नाले का पानी सड़क पर बहने लगता है. इससे सड़क पर आवागमन और मुश्किल हो जाता है. खराब सड़क और पानी के बहाव के कारण ग्रामीणों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ती है.
सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन
मौके पर ललिता देवी, मंजू देवी, सरस्वती देवी, वीणा कुमारी, नूनीबाला देवी, रेशमी देवी, सुधा देवी, सोनम कुमारी, गीता देवी, प्रमिला देवी, सीता देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, पारो देवी, फुलासो देवी, सोनी देवी, बैजयंती देवी, किरण देवी, यशोदा देवी, द्रोपदी देवी, प्रियंका देवी, सरिता देवी और प्रतिमा देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए