साप्ताहिक हाट में दातून-पत्तल बेचने वाले ग्रामीणों को बांटी पाव-भाजी
पाव भाजी बांटते संस्था के प्रतिनिधि. | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय सेवा मंच भुरकुंडा ने साप्ताहिक हाट बाजार में दूर-दराज से आए ग्रामीणों के बीच पाव-भाजी का वितरण किया. यह संस्था पिछले 11 सालों से जनसहयोग से जरूरतमंदों को दोपहर का भोजन उपलब्ध करा रही है.
भुरकुंडा. समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय सेवा मंच भुरकुंडा की ओर से रविवार को साप्ताहिक हाट बाजार में दूर-दराज से आये दातून-पत्तल बेचने वाले ग्रामीणों के बीच पाव-भाजी का वितरण किया गया. मंच के सदस्यों ने बताया कि जनसहयोग से राष्ट्रीय सेवा मंच पिछले 11 वर्षों से लगातार जरूरतमंद लोगों के बीच दोपहर का भोजन वितरित कर रहा है.
संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है. मौके पर अध्यक्ष डब्लू सिंह, उमाशंकर जायसवाल, शिवकुमार यादव, रिंकू वर्णवाल, उदयभान दुबे, लखन राम, विजय राम, लालू उरांव, मोहम्मद शाहिद उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए