भुरकुंडा में राष्ट्रीय घासी समिति की बैठक, संगठन का नाम बदलकर रखा गया प्रोग्रेस सोसायटी
बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
भुरकुंडा में समाज के उत्थान के लिए राष्ट्रीय घासी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में संगठन का नाम बदलकर 'राष्ट्रीय घासी प्रोग्रेस सोसायटी भुरकुंडा' रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में युवाओं को आगे लाने पर विशेष जोर दिया गया.
भुरकुंडा. अकेला नगर भुरकुंडा में रविवार को समाज के उत्थान को लेकर राष्ट्रीय घासी समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रकाश नायक ने की. संचालन बाबूलाल नायक ने किया. बैठक में संगठन की मजबूती और शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का नाम राष्ट्रीय घासी प्रोग्रेस सोसायटी भुरकुंडा रखने का निर्णय लिया गया. समाज की सभी गतिविधियां अब इसी नाम से संचालित होंगी. वक्ताओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर समाज को मजबूत व संगठित बनाने का संकल्प लिया.
समाज को नयी दिशा देने के लिए युवाओं को आगे लाने पर विशेष जोर दिया गया. संगठन में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की बात कही गयी, ताकि नयी ऊर्जा और विचारों के साथ समाज का विकास हो सके.
बैठक में किशोर कुमार अकेला, राजेश नायक, चेतलाल नायक, धनंजय नायक, देवरिया मुखिया विकास नायक, सूरज नायक, कुंदन नायक, मुकेश नायक समेत कई लोग उपस्थित थे. अगली बैठक 27 सितंबर को अकेला नगर स्थित किशोर अकेला के आवास पर होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए