भुरकुंडा में दुर्गा पूजा समिति गठित, पप्पू सिंह बने अध्यक्ष
भुरकुंडा में इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी ने भव्य पंडाल और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योजनाएं शुरू कर दी हैं।
भुरकुंडा. इच्छापूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला, भुरकुंडा बाजार में इस वर्ष दुर्गा पूजा भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया.
इसमें अध्यक्ष पप्पू सिंह, सचिव बाबूलाल नायक, उपाध्यक्ष राजेंद्र रौशन, उप सचिव बिट्टू गुप्ता, कोषाध्यक्ष बिल्लू अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश कुमार, सतीश ठाकुर, पप्पू प्रसाद, राजेंद्र सिंह, नंदे राम और आलोक सिंह चुने गये.
नवनियुक्त अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को विशेष आकर्षक रूप दिया जायेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जायेंगी. सचिव बाबूलाल नायक ने कहा कि धर्मशाला परिसर में साफ-सफाई के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए