उरीमारी: शिशु विद्या मंदिर में PTM, बच्चों को मोबाइल से दूर रखने पर जोर, अभिभावकों से सहयोग की अपील
पीटीएम में अभिभावकों से संवाद करते विद्यालय प्रबंधन व शिक्षक. | Prabhat Khabar Network
शिशु विद्या मंदिर उरीमारी में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और अनुशासन पर जोर दिया गया. मोबाइल फोन से दूरी और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई.
उरीमारी से सुरेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट उरीमारी (रामगढ़). शिशु विद्या मंदिर रेलवे साइडिंग टिपला सयाल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया. बैठक में विद्यालय के व्यवस्थापक विमल कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. बैठक में शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की. बच्चों के सर्वांगीण विकास, अच्छे संस्कार और अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया.
मोबाइल से दूरी और पढ़ाई पर फोकस
बैठक में बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही गई. आगामी परीक्षाओं की तैयारी, बेहतर परिणाम और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने को लेकर भी चर्चा हुई.
ये भी पढ़ें: पतरातू : PVUNL प्रबंधन के सामने एटक ने रखी 7 मांगें, नहीं मानी तो होगा चरणबद्ध आंदोलन
अभिभावकों से सहयोग की अपील
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई की नियमित निगरानी करने और शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की. सभी ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया. मौके पर उप व्यवस्थापक विकास कुमार, प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, उप प्रधानाध्यापिका सुनैना कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं रंजू सिंह, विष्णु कुजूर, होमा नाजमीन, अंजलि गुप्ता, अंजलि कौर, संगीता कुमारी, प्रिया कुमारी, पन्ना, गौतम कुमार, अमरीन तबस्सुम, रेखा शर्मा और आशा देवी मौजूद थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए