PM मोदी और पीयूष गोयल के AI वीडियो से मचा बवाल, महाराष्ट्र में दर्ज हुई FIR

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ( स्रोत- एएनआई )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएम नरेंद्र मोदी और पीयूष गोयल के AI-जनरेटेड वीडियो के वायरल होने के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की है. यह कदम नेताओं की छवि खराब करने और भ्रामक जानकारी फैलाने के प्रयासों के खिलाफ उठाया गया है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के कथित AI-जनरेटेड और डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक्शन लिया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और तस्वीरों के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाने और नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की गई.

विज्ञापन

BJP पदाधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई

यह कार्रवाई नवी मुंबई के खारघर निवासी और भाजपा की सोशल मीडिया समन्वयक बीना जयेश गोगरी की शिकायत के आधार पर की गई. दर्ज FIR में कहा गया है 25 जुलाई को फेसबुक पेज "Maharashtra Dharm" पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम से भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान दिखाया गया.

महाराष्ट्र साइबर ने कई फेसबुक प्रोफाइल और इंस्टाग्राम हैंडल को जांच के दायरे में लिया है. पुलिस डिजिटल सबूत जुटा रही है और संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों से अकाउंट संचालकों तथा मूल अपलोडर की जानकारी मांगी गई है.

जांच में सामने आई AI से छेड़छाड़

शिकायतकर्ता गोगरी ने मूल वीडियो की जांच करने पर पाया कि उसमें तकनीकी छेड़छाड़ की गई थी. पुलिस के अनुसार, वीडियो को एडिट या AI तकनीक के जरिए इस तरह बदला गया कि लोगों को गुमराह किया जा सके. जांच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कथित आपत्तिजनक मॉर्फ्ड फोटो और पोस्ट भी सामने आए हैं.

BNS और IT Act के तहत केस दर्ज

मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. साइबर विशेषज्ञ अब फॉरेंसिक जांच के जरिए यह पता लगाएंगे कि डीपफेक सामग्री किस तकनीक से बनाई गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं. दोषियों के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- MEA ने दिया अपडेट : रणधीर बोले- US ने 1,273 भारतीयों को लौटाया,यूक्रेन के पास जहाज पर हमले में 2 भारतीय लापता


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola