MEA ने दिया अपडेट : रणधीर बोले- US ने 1,273 भारतीयों को लौटाया,यूक्रेन के पास जहाज पर हमले में 2 भारतीय लापता
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ( स्रोत- एएनआई)
विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस अमेरिका ने 1,273 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजा है. वहीं, यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमले में दो भारतीय नागरिक लापता हैं.
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक अमेरिका ने 1,273 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजा है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि साल 2025 में 3,567 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था. सरकार ने स्पष्ट किया कि भारतीय नागरिकों से जुड़े हर मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखा गया है.
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला
रणधीर जायसवाल ने बताया कि MV AGN Ragnar नामक मालवाहक जहाज पर 25 जुलाई को उस समय हमला हुआ, जब वह यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहा था. जहाज पर चालक दल के सदस्य के रूप में चार भारतीय नागरिक मौजूद थे. इनमें से दो भारतीय सुरक्षित हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल बताया कि लापता भारतीयों के परिवारों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा गया है. सरकार ने उन्हें हर संभव सहायता और जरूरी सहयोग देने का आश्वासन दिया है. मंत्रालय ने कहा कि जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, उसे परिवारों और देश के साथ साझा किया जाएगा.
भारत सरकार लगातार कर रही निगरानी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि लापता भारतीयों की तलाश के लिए यूक्रेन और रोमानिया दोनों देशों की ओर से सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया है. भारत सरकार दोनों देशों के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि लापता भारतीयों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी मिल सके.
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ दान चोरी मामला : आरोपी प्रमोद ने कबूला जुर्म, कमरे से नकदी-चांदी और विदेशी मुद्रा बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए