हजारीबाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, छह माह तक केवल स्तनपान पर दिया गया जोर

स्तनपान दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करते डॉक्टर कपिल मुनि | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन, छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर।
हजारीबाग: विश्व स्तनपान सप्ताह (एक से सात अगस्त) के तहत शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. कपिल मुनी प्रसाद, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आर.के. जायसवाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एचओडी डॉ. नूतन दयाल तथा सहायक प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.
यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि नंद दूबे ने बताया कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम ब्रैस्टफीडिंग फॉर ए सस्टेनेबल स्टार्ट in लाइफ : स्ट्रेंथन व्हाट वर्क्स है. इसका उद्देश्य स्तनपान के महत्व को बढ़ावा देकर माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है.डॉ. सुभाष प्रसाद ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने, छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने तथा समय पर पूरक आहार देने पर विशेष जोर दिया जाएगा.
उन्होंने बच्चों के समुचित विकास के लिए विटामिन-ए अनुपूरण को भी आवश्यक बताया. डॉ. कपिल मुनी प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामुदायिक संगठनों की भागीदारी से सप्ताह भर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी.
सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर उसकी प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










