देवघर से दिल्ली की रात्रि उड़ान फिर शुरू, बेंगलुरु के लिए अब रोजाना मिलेगी फ्लाइट

सांकेतिक तस्वीर| AI Image
देवघर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. देवघर-दिल्ली रात्रि विमान सेवा फिर से शुरू हो गई है. वहीं, देवघर-बेंगलुरु के बीच अब सप्ताह के सभी सातों दिन नियमित विमान सेवा उपलब्ध होगी.
संवाददाता, देवघर
श्रावणी मेला के बीच देवघर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. एक अगस्त से देवघर-दिल्ली रात्रि विमान सेवा दोबारा शुरू हो गई है. इसके साथ ही देवघर-बेंगलुरु के बीच अब सप्ताह के सभी सातों दिन नियमित विमान सेवा उपलब्ध होगी.
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, दिल्ली से आने वाली रात्रि फ्लाइट का देवघर एयरपोर्ट पर निर्धारित आगमन समय शाम 7.25 बजे है. शनिवार को विमान निर्धारित समय से पहले पहुंचा. इसके बाद रात 7.55 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई. यह देवघर से दिल्ली जाने वाली दूसरी नियमित उड़ान है.
अब रोजाना मिलेगी बेंगलुरु की फ्लाइट
बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट शनिवार को दोपहर 2 बजे देवघर पहुंची और 2.45 बजे वापस बेंगलुरु के लिए रवाना हुई. पहले यह सेवा केवल मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होती थी, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अब इसे सप्ताह के सभी सातों दिन चलाने का निर्णय लिया गया है.
एक माह से बंद थी नाइट फ्लाइट
देवघर-दिल्ली की रात्रि उड़ान पिछले करीब एक माह से बंद थी. इससे व्यवसायियों, श्रद्धालुओं और कामकाजी यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी. यात्रियों की लगातार मांग और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद एयरलाइन ने इस सेवा को फिर से शुरू कर दिया है.
श्रावणी मेला के दौरान इस नई व्यवस्था से बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी.
ये भी पढ़ें...
JPSC Students Protest: रांची में लंबा खिंचेगा आंदोलन, छात्रों को मिल गया नया मंच
साइबर ठगों के निशाने पर लोहरदगा डीसी, फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर भेजे जा रहे भ्रामक संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










