सारठ में 90 लाख की लागत से बनेंगे बिजली विभाग के नए भवन, विधायक चुन्ना सिंह ने किया शिलान्यास
उद्घाटन करते हुए। Prabhat Khabar Network
सारठ विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल और शक्ति केंद्र में 90 लाख की लागत से दो नए भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने विधिवत शिलान्यास किया. यह निर्माण कर्मियों की समस्याओं को दूर करेगा.
सारठ से रमाकांत मिश्रा की रिपोर्ट
सारठ : सारठ विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय एवं विद्युत आपूर्ति शक्ति केंद्र सारठ में भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने गुरुवार को किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय सारठ का भवन काफी पुराना और जर्जर हो गया था, जिस कारण कर्मियों को काफी परेशानी हो रही थी. भवन निर्माण होने से कर्मियों की समस्या से निजात मिलेगी.
50 लाख की लागत से बनेगा भवन
विद्युत कार्यपालक अभियंता रोहित मांझी ने कहा कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय परिसर सारठ में 50 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया जाएगा.
सबस्टेशन परिसर में 40 लाख से निर्माण
उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति सबस्टेशन परिसर में भी 40 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए