देवघर - श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत; छह घायल, एक दुमका रेफर
देवघर सदर अस्पताल में इलाज करवाते श्रद्धालु । Prabhat Khabar Network
देवघर-बासुकिनाथ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
देवघर : देवघर-बासुकिनाथ मार्ग पर दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ीकुरा के पास अनियंत्रित पिकअप वैन ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में जोरदार धक्का मार दिया. हादसे में ऑटो सवार एक श्रद्धालु की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल भागलपुर जिले के घोघा कोदवारी गांव निवासी 60 वर्षीय श्रद्धालु नाटा महलदार को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

एक की घटनास्थल पर मौत
हादसे में ऑटो सवार एक श्रद्धालु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल नाटा महलदार को देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
एक गंभीर घायल दुमका रेफर
जानकारी के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य श्रद्धालु को घटनास्थल से बेहतर इलाज के लिए दुमका भेजा गया है. उसकी हालत भी चिंताजनक बतायी जा रही है.
छह घायलों का सदर अस्पताल में इलाज
हादसे में घायल छह श्रद्धालुओं को देवघर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है. देवघर सदर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में अजय कुमार, नीतीश कुमार, प्रमिला देवी, गीता देवी और पिंकी देवी शामिल हैं.
अधिकांश श्रद्धालु भागलपुर के
मृतक व घायल अधिकांश श्रद्धालु भागलपुर जिले के घोघा कोदवारी गांव के रहनेवाले हैं. वहीं घायल पिंकी भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के लुदानपुर दुधैला गांव की रहनेवाली है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए