अब आसमान से होंगे बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ के दर्शन, 4 अगस्त से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

सांकेतिक तस्वीर | AI Image
राजकीय श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास सुविधा शुरू हो रही है. अब बाबा बैद्यनाथ, बासुकीनाथ और त्रिकूट पर्वत का नज़ारा आसमान से लिया जा सकेगा. 4 अगस्त से विशेष हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध होगी.
प्रमुख संवाददाता, देवघर
राजकीय श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार एक नई सुविधा शुरू की जा रही है. अब श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ, बाबा बासुकीनाथ और त्रिकूट पर्वत का आकाशीय दर्शन भी कर सकेंगे. झारखंड सरकार और नागर विमानन विभाग के सहयोग से 4 अगस्त 2026 से विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी.
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुलभ और कम समय में हवाई दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना है. हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट करेगा.
2,850 रुपये में बाबा धाम का आकाशीय दर्शन
श्रद्धालुओं के लिए देवघर आकाशीय परिदर्शन का विशेष पैकेज तैयार किया गया है. 7 से 10 मिनट की इस हवाई यात्रा के लिए 2,850 रुपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है. इसी शुल्क पर श्रद्धालु बासुकीनाथ का आकाशीय परिदर्शन भी कर सकेंगे.
3,750 रुपये में त्रिकूट की हवाई सैर
देवघर से त्रिकूट पर्वत के हवाई परिदर्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. 10 से 15 मिनट की इस यात्रा का किराया 3,750 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. हेलीकॉप्टर से त्रिकूट के प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होगा.
देवघर से बासुकीनाथ के लिए सीधी उड़ान
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की जा रही है. करीब 15 मिनट की इस यात्रा के लिए 4,500 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है.
ऑनलाइन होगी बुकिंग
हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने के इच्छुक श्रद्धालु www.jharkhandaviation.in के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे. अधिक जानकारी और सहायता के लिए 9122583111 पर संपर्क किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें...
देवघर से दिल्ली की रात्रि उड़ान फिर शुरू, बेंगलुरु के लिए अब रोजाना मिलेगी फ्लाइट
पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में लगेगा अरघा सिस्टम, रात 9 बजे तक होगा शृंगार दर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










