JSSC और JPSC पेपर लीक मामले के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन

मशाल जुलुस निकालते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में जेएसएससी और जेपीएसी पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा ने मधुपुर में मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान उन्होंने सरकार पर छात्रों को ठगने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

मधुपुर (देवघर): भाजपा नगर इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को जेएसएससी और जेपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने कहा कि झारखंड में यूपीए गठबंधन की सरकार ने नौकरी और रोजगार के नाम पर छात्रों को ठगने का काम किया है.

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार के कार्यकाल में छात्रों की एक भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से नहीं हुई है. चाहे वह जेएसएससी, जेपीएससी या उत्पाद सिपाही की परीक्षा हो. भाजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड सरकार बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर सत्ता में आयी थी, लेकिन न तो बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है और न ही सरकारी नौकरी की परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही हैं.

मशाल जुलूस में प्रखंड अध्यक्ष अनूप भैया, फुलेश्वर मंडल, पिंटू मंडल, विनय वर्मा, विनोद गोंड, विजय चौधरी, गोपाल मोदी, राहुल शर्मा, शैलेंद्र गौतम, विक्की भारद्वाज, अमिताभ गुप्ता, संजय मिश्रा, सत्यम भैया, मालती देवी, रेखा, सुनीता, प्रियंका, देवती, तन्नू, नीलम, पुष्पा, बोनिता, प्रकाश गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, किशोर रजक, मदन यादव, सत्यनारायण रवानी, अशोक गोंड समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola