रंगदारी के संदिग्धों की पैदल परेड, हथियार-गोली की तलाश में पुलिस ने खंगाला इलाका

Updated:
विज्ञापन

संदिग्धों का पैदल मार्च | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. दो को देवघर और दो को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस हथियार और गोलियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीचरण द्वारी रोड में रंगदारी को लेकर दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. हालांकि, पुलिस के किसी भी पदाधिकारी ने फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. सूत्रों के अनुसार, दो संदिग्धों को देवघर और दो को जमशेदपुर से हिरासत में लिया गया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर हथियार-गोली की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
संदिग्धों का पैदल मार्च | Prabhat Khabar Network
संदिग्धों का पैदल मार्च | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर से दो संदिग्ध देवघर लाये गये

नगर थाना पुलिस द्वारा जमशेदपुर से हिरासत में लिये गये दोनों संदिग्धों को शनिवार सुबह देवघर लाया गया. इसके बाद उनकी निशानदेही पर शनिवार देर शाम पुलिस हथियार-गोली बरामद करने के लिए इलाके में पहुंची.

हथियार गोली बरामद करने संदिग्धों को इलाके में पैदल मार्च करते ले जाती नगर थाना पुलिस | Prabhat Khabar Network
हथियार गोली बरामद करने संदिग्धों को इलाके में पैदल मार्च करते ले जाती नगर थाना पुलिस | Prabhat Khabar Network

इलाके में पैदल ले जाकर की तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस इलाके के दुकानदारों को मारपीट कर डराने-धमकाने और रंगदारी मांगने का आरोप है, उसी इलाके में दोनों संदिग्धों को पुलिस पैदल ले गयी. पुलिस उनकी निशानदेही पर हथियार-गोली की तलाश कर रही थी.

हथियार गोली बरामद करने संदिग्धों को इलाके में पैदल मार्च करते ले जाती नगर थाना पुलिस | Prabhat Khabar Network
हथियार गोली बरामद करने संदिग्धों को इलाके में पैदल मार्च करते ले जाती नगर थाना पुलिस | Prabhat Khabar Network

दुकानदारों से रंगदारी मांगने का आरोप

बताया जाता है कि पिछले दिनों नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा इलाके में दुकानदारों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था. मामले को लेकर कई दुकानदारों ने देवघर एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की थी. इसके बाद लक्ष्मी चरण द्वारी रोड के स्थायी दुकानदार सोनू कुमार ने नगर थाना कांड संख्या 363/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी.

प्राथमिकी में चार नामजद आरोपितों पर यूपीआइ के माध्यम से 5103 रुपये जबरन ट्रांसफर कराने, 3500 रुपये नगद लेकर भागने और 50 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

हथियार गोली बरामद करने संदिग्धों को इलाके में पैदल मार्च करते ले जाती नगर थाना पुलिस | Prabhat Khabar Network
हथियार गोली बरामद करने संदिग्धों को इलाके में पैदल मार्च करते ले जाती नगर थाना पुलिस | Prabhat Khabar Network

दूसरे दुकानदार ने भी कराया केस

इसी मुहल्ले के दुकानदार मोहन ठाकुर ने भी रंगदारी को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में भी उन्हीं चार आरोपितों को नामजद किया गया है.

दोनों मामलों में गौरी आश्रम के सामने के निवासी गौरव झा, गोविंद खवाड़े लेन निवासी निहाल मिश्रा, हरिहरबाड़ी मुहल्ला निवासी राहुल शर्मा और बिलासी टाउन निवासी विक्रम कुमार को नामजद किया गया है.

जमशेदपुर में छापेमारी, दो हिरासत में

सूत्रों के अनुसार, नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रंगदारी मांगने वाले कुछ अपराधी देवघर से भागकर जमशेदपुर में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर शुक्रवार को नगर थाना पुलिस की एक टीम जमशेदपुर पहुंची और छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. पुलिस टीम शनिवार सुबह दोनों को लेकर देवघर पहुंची. इसके बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, दो अन्य संदिग्धों को देवघर से हिरासत में लिये जाने की जानकारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola