गुमला में गवर्नर ने बालिका छात्रावास का किया लोकार्पण, कहा- शिक्षा और संस्कार से ही बनेगा सशक्त समाज
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 22 Jun 2025 8:17 PM
बालिका छात्रावास का उद्घाटन करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार.
Governor in Gumla: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शिक्षा वही, जो संस्कार दे और संस्कार वही, जो समाज को दिशा दे. यह छात्रावास उसी विचार का मूर्त रूप है. उन्होंने कहा कि यह परिसर केवल आवासीय सुविधा न होकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा का केंद्र बने. इस अवसर पर विद्यालय परिवार, विद्या विकास समिति के सदस्यों, समाजसेवियों, शिक्षकों, अभिभावकों, ग्रामिणों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही.
Governor in Gumla: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुमला में परमवीर अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने बालिका छात्रावास का लोकार्पण भी किया. इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और संस्कार के समन्वय से ही सशक्त समाज का निर्माण होगा. रविवार को राज्यपाल ने कहा कि खुशी की बात है कि विद्या विकास समिति झारखंड के जरिये सैकड़ों विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में काम किये जा रहे हैं. यह संगठन वर्षों से झारखंड के दूरस्थ गांवों एवं जनजातीय अंचलों में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है.
गुमला में हुआ 236वें सरस्वतीधाम का लोकार्पण
राज्यपाल ने मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चैरिटेबल ट्रस्ट, सूरत, गुजरात ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित 236वें सरस्वतीधाम (बालिका छात्रावास) का लोकार्पण करने के बाद कहा कि आज यहां शुरू हुआ यह छात्रावास एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण एवं जनजातीय अंचल की बालिकाओं के स्वावलंबन, आत्मबल और उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा. उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर शिक्षा के लिए प्रयास करता है, तब परिवर्तन की दिशा सुनिश्चित होती है.
विद्या विकास समिति की कार्यपद्धति को करीब से देखा – राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा कि हाल ही में उन्हें विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा नगड़ी, कुदलुंग में आयोजित जनजातीय प्रवासी कार्यकर्ता प्रशिक्षण समापन समारोह में भाग लेने का अवसर मिला. वहां उन्होंने समिति की कार्यपद्धति और प्रतिबद्धता को निकट से देखा और अनुभव किया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘जनजातीय प्रतिभा को शिक्षा और अवसर देगा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण ‘बेटी पढ़ेगी, तभी देश बढ़ेगा’ का उल्लेख किया. कहा कि झारखंड में अधिकाधिक संख्या में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना जनजातीय प्रतिभाओं को शिक्षा और अवसर देने की दिशा में एक सशक्त कदम है.
शिक्षा वही, जो संस्कार दे – संतोष गंगवार
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा वही, जो संस्कार दे और संस्कार वही, जो समाज को दिशा दे. यह छात्रावास उसी विचार का मूर्त रूप है. उन्होंने कहा कि यह परिसर केवल आवासीय सुविधा न होकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा का केंद्र बने. इस अवसर पर विद्यालय परिवार, विद्या विकास समिति के सदस्यों, समाजसेवियों, शिक्षकों, अभिभावकों, ग्रामिणों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही.
इसे भी पढ़ें
Good News: झारखंड की 2 कोयला खदानों से उत्पादन शुरू करेगी कोल इंडिया, लोगों को मिलेंगे रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










