Good News: झारखंड की 2 कोयला खदानों से उत्पादन शुरू करेगी कोल इंडिया, लोगों को मिलेंगे रोजगार

सीसीएल को मिलेंगी दो खदानें, जल्द शुरू होगा खनन.
Good News For Jharkhand: कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी सीसीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में 8.75 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया. यह सीसीएल का अब तक का सबसे अधिक सालाना उत्पादन है. नीलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि सीसीएल को वर्ष 2030 तक 15 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है.
Good News For Jharkhand: झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने झारखंड में 2 नयी कोयला खदानें शुरू करने का फैसला किया है. इसका फायदा काफी लोगों को मिलेगा. सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा. आसपास के इलाकों का विकास होगा. कोल इंडिया की इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने चालू वित्त वर्ष में 2 नयी कोयला खदानों से उत्पादन शुरू करने की योजना बनायी है. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता में सालाना एक से 1.2 करोड़ टन की बढ़ोतरी होगी.
11 करोड़ टन उत्पादन है सीसीएल का लक्ष्य
अधिकारी ने बताया कि यह कदम महत्वपूर्ण है, क्योंकि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में 11 करोड़ टन और वर्ष 2030 तक 15 करोड़ टन उत्पादन के आंकड़े को पार करना है. सीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नीलेंदु कुमार सिंह ने यहां कहा, ‘हमने इस साल 2 नयी खदानें खोलने की योजना बनायी है.’
कोटरे बसंतपुर ब्लॉक और चंद्रगुप्त खान परियोजना में शुरू होगा खनन
कंपनी की योजना अक्तूबर तक 50 लाख टन (एमटी) की अधिकतम क्षमता वाले कोटरे बसंतपुर ब्लॉक (कोकिंग कोयला खान) में उत्पादन शुरू करने की है. वहीं, 1.5 करोड़ टन सालाना क्षमता की खुली चंद्रगुप्त खान परियोजना (गैर-कोकिंग कोयला) के मामले में उत्पादन मार्च, 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2024-25 में सीसीएल का सर्वाधिक 8.75 करोड़ टन उत्पादन
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 8.75 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया. यह सीसीएल का अब तक का सबसे अधिक सालाना उत्पादन है. नीलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि सीसीएल को वर्ष 2030 तक 15 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है.
झारखंड के 8 जिलों में सीसीएल की 38 खदानें
उन्होंने कहा कि कंपनी 15 करोड़ टन के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए मौजूदा खदानों की क्षमता बढ़ाने और नयी खदानों में उत्पादन शुरू करने का काम तेजी से करने पर ध्यान देगी. सीसीएल फिलहाल झारखंड के 8 जिलों में 35 खुली खदानों और 3 भूमिगत खानों का परिचालन करती है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




