नाश्ता हुआ महंगा! ब्रेड-पाव की कीमतों में ₹5 की बढ़ोतरी, जानें क्या है इसकी वजह

Published by : Abhishek Pandey Updated At : 19 May 2026 11:47 AM

विज्ञापन

Bread Pav Prices Hike : मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! ब्रेड और पाव की कीमतों में ₹5 तक की बढ़ोतरी. जानें क्यों महंगी हुई ब्रेड और अब वड़ा-पाव, सैंडविच के शौकीनों की जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ.

विज्ञापन

Bread Pav Prices Hike : सोना-चांदी के रिकॉर्ड भाव और पेट्रोल-डीजल की ₹3 की हालिया बढ़ोतरी से आम जनता पहले ही जूझ रही थी कि अब रसोई के बजट पर एक और बड़ा प्रहार हुआ है. मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के दिन की शुरुआत जिस ब्रेड, पाव और सैंडविच से होती है, वह अब महंगी हो चुकी है.

मुंबई में ब्रेड की कीमतों में 5 रुपये तक का इजाफा कर दिया गया है. कई बड़ी कंपनियों ने 16 मई 2026 से ही ये नई कीमतें लागू भी कर दी हैं. इस फैसले से आम कामकाजी मुंबईकरों, छात्रों और मजदूरों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है.

आखिर अचानक क्यों बढ़ गए ब्रेड के दाम ?

ब्रेड की कीमतों में आई इस रिकॉर्ड तेजी के पीछे बेकरी मालिकों ने 4 मुख्य वजहें बताई हैं.

  • प्लास्टिक पाउडर का महंगा होना: ब्रेड की पैकेजिंग के लिए जिस प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है, उसका कच्चा माल (प्लास्टिक पाउडर) विदेशों से आयात होता है. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर (₹96.38) पर पहुंचने के कारण इसका आयात बहुत महंगा हो गया है.
  • महंगा हुआ ट्रांसपोर्ट (भाड़ा): पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की वजह से ट्रकों का माल ढुलाई खर्च काफी बढ़ गया है, जिससे बेकरियों तक कच्चा माल पहुंचाना और वहां से ब्रेड को दुकानों तक सप्लाई करना महंगा हो गया है.
  • प्रिजर्वेटिव्स और दूध की महंगाई: ब्रेड को खराब होने से बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रिजर्वेटिव्स महंगे हो गए हैं. साथ ही हाल ही में अमूल और मदर डेयरी द्वारा दूध के दाम बढ़ाए जाने से भी लागत बढ़ गई है.

मुंबई में ब्रेड-पाव का नया रेट कार्ड

कीमतें बढ़ने के बाद अब आपको अपनी पसंदीदा ब्रेड के लिए कितने पैसे चुकाने होंगे, देखें इसकी पूरी लिस्ट.

ब्रेड की वैरायटी (पैक साइज)पुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)
400 ग्राम सैंडविच ब्रेड₹35₹40
ब्राउन ब्रेड₹45₹50
होल व्हीट ब्रेड₹55₹60
मल्टिग्रेन ब्रेड₹60₹65
स्मॉल ब्राउन लोफ₹28₹30
व्हाइट लोफ₹20₹22

Also Read : PM किसान योजना की 23वीं किस्त जल्द! ₹2000 पाने के लिए तुरंत पूरे करें ये 3 जरूरी काम

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola