ePaper

मानसून की बारिश से बदला मौसम, तापमान बढ़ा, लेकिन हो रहा ठंड का अहसास, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वर्षा

Updated at : 22 Jun 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Ka Mausam Monsoon Rain Temperature IMD Update

झारखंड का मौसम.

Jharkhand Ka Mausam: मानसून की बारिश से झारखंड में मौसम बदल गया है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद शाम में ठंड का अहसास हो रहा है. बोकारो जिले के तापमान की बात करें, तो यहां के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह 32.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यहां का अधिकतम तापमान अभी सामान्य से 5 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 25.2 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: मानसून की बारिश से झारखंड में मौसम बदल गया है. राज्य के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद राजधानी रांची समेत अन्य जगहों पर लोगों को शाम में ठंड का अहसास हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के दैनिक मौसम विवरण में कहा गया है कि झारखंड का सबसे अधिक अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 35.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सबसे अधिक वर्षा राजधानी रांची में हुई. रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान 89.6 मिलीमीटर वर्षा हुई.

झारखंड का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़ा

रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि रांची में रविवार 22 जून 2025 को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई और यह 31.7 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.2 मिलीमीटर कम है. न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई है. आज का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान घटा

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का अधिकतम पारा 33.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा हो, सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री चढ़कर 26.2 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है.

डालटनगंज में अधिकतम और न्यूनतम पारा चढ़ा

डालटनगंज के उच्चतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी हुई है. उच्चतम पारा 2.8 डिग्री बढ़कर 34 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बोकारो का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम

बोकारो जिले के तापमान की बात करें, तो यहां के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह 32.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यहां का अधिकतम तापमान अभी सामान्य से 5 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 25.2 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

चाईबासा का उच्चतम पारा झारखंड में सबसे ज्यादा

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में भी उच्चतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. यहां का उच्चतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान भी सबसे ज्यादा 26.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. चाईबासा का उच्चतम पारा सामान्य से 2.6 डिग्री और न्यूनतम पारा सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है.

इसे भी पढ़ें

72 घंटे की बंदी और आर्थिक नाकेबंदी करके आजसू ने किया था शक्ति प्रदर्शन, सरकार की नाक में कर दिया था दम

झारखंड में सक्रिय साइक्लोन और निम्न दबाव, रांची में जोरदार बारिश-वज्रपात, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Good News: झारखंड की 2 कोयला खदानों से उत्पादन शुरू करेगी कोल इंडिया, लोगों को मिलेंगे रोजगार

देवघर, पाकुड़ और गोड्डा को छोड़ पूरे झारखंड में झूम के बरसा मानसून, जानें अब तक कितनी हुई बारिश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola