झारखंड सरकार युवाओं को देगी एयर होस्टेस का प्रशिक्षण
एयर होस्टेस का प्रशिक्षण (PHOTO : AI generated image)
झारखंड में युवाओं के लिए एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ट और ग्राउंड क्रू के रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की शुरुआत होने जा रही है। यह पहल राज्य के युवाओं को विमानन क्षेत्र में करियर के बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
Jharkhand Aviation Training : झारखंड में युवाओं के लिए एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ट और ग्राउंड क्रू का रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है. नागर विमानन प्रभाग के अंतर्गत संचालित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के एयर होस्टेस एवं ग्राउंड क्रू ट्रेनिंग प्रभाग की ओर से डिप्लोमा इन एविएशन एंड मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के लिये चयन साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इस प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम वरीयता सूची अगस्त के अंतिम सप्ताह में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है.
आपके शहर में
अगले माह से प्रशिक्षण की संभावना
चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण अगले माह से शुरू होने की संभावना है. इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को विमानन क्षेत्र में रोजगार के लिए व्यावसायिक एवं उद्योग-उन्मुख कौशल उपलब्ध कराना है. चयन साक्षात्कार में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता अंग्रेजी, आत्मविश्वास और विमानन क्षेत्र के प्रति रुचि का मूल्यांकन किया गया. प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया.
ये भी पढ़ें: बिहार की सिपाही भर्ती में जो गया था जेल, उसे CGL परीक्षा की मिली जिम्मेवारी
एयरलाइंस से लेकर एयरपोर्ट तक अवसर
झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा ने कहा कि देश में विमानन क्षेत्र का विस्तार होने के साथ रोजगार की संभावनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में राज्य के युवाओं को झारखंड में ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें विमानन उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना संस्थान की प्राथमिकता है. एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ट और ग्राउंड क्रू के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए एयरलाइंस, एयरपोर्ट, ग्राउंड हैंडलिंग व एविएशन हॉस्पिटैलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Sugar Price: केंद्र ने 10 लाख टन चीनी आयात की, झारखंड में कब सस्ती होगी चीनी? जानें बाजार पर क्या पड़ेगा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए